Free Porn
xbporn

https://www.bangspankxxx.com
होमइस्लामी आस्था की मूल बातेंक्या इस्लाम आतंकवादी गतिविधियों की अनुमति देता है?

क्या इस्लाम आतंकवादी गतिविधियों की अनुमति देता है?

इस्लाम किसी भी तरह से आतंकवाद के कृत्यों और गैरकानूनी हिंसा के माध्यम से लोगों को नुकसान पहुंचाने का अनुमोदन नहीं करता है।  कुरान करीम और हज़रत मुहम्मद की बताई गई बातों में आतंकवाद का कोई संदेश नहीं है।

हजरत मुहम्मद अपने वफादार लोगों का वर्णन करते समय, निम्नलिखित अभिव्यक्तियों का उपयोग करते हैं: “एक मुसलमान वह व्यक्ति होता है जो अपने हाथ और ज़बान से किसी को नुक़सान नहीं पहुंचाता।” [1] कुरान में इस के बारे में एक बहुत ही स्पष्ट श्लोक है: ” … जो कोई एक व्यक्ति को मारता है, वह पूरी इनसानियत को नष्ट कर देता है। जो कोई किसी का जीवन बचाता है, मानो उसने पूरी इनसानियत का जीवन बचा लिया।”[2]

इस्लाम का आतंकवादी कृत्यों को अनुमति नहीं देने का मुख्य कारण ये है कि इस तरह के कृत्यों में निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने की संभावना होती है। इस्लाम में, युद्ध की शर्तों के लिए भी कानूनी नियम निर्धारित किए गए हैं और नागरिकों (जो युद्ध में भाग नहीं लेते हैं, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, विकलांग, पादरी, किसान) की सुरक्षा करने का आदेश दिया गया है, युद्ध के दौरान जानवर और पौधे भी। [3] इसी कारण आज सामूहिक विनाश के हथियार और आत्मघाती हमलावरों का उभरना इस्लाम धर्म को मंज़ूर नहीं है। क्योंकि सामूहिक विनाश के हथियार अनियंत्रित विनाश का कारण बन सकते हैं।

कुरान में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि अल्लाह “इंसान” को महत्व देता है। इस्लाम में “लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने” का सिद्धांत कुरान में इस वजह से निकला है। जब पैगंबर मुहम्मद के शब्दों और प्रथाओं की जांच की जाती है, तो यह पता चलता है की एक मुसलमान का लक्ष्य गैर-मुसलमानों को ख़तम करना नहीं है, बल्कि उनसे मिलना और उन्हें धर्म में आमंत्रित करना है। इस निमंत्रण में जो आवश्यक है वह है अनुनय का वातावरण जो शांतिपूर्ण और स्वतंत्र विचार पर आधारित है। इसी वजह से, ऐसे वातावरण जहां आतंकवादी कृत्यों का अनुभव होता है, ऐसे वातावरण मुसलमानों के मूल लक्ष्यों में बाधा डालते हैं।


[1] तिर्मिधि, ईमान 12, (2629)
[2] माइदा, 32
[3] बुख़ारी, जिहाद, 148; मुस्लिम, जिहाद, 3, 24, 25

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें